छठ पर्व को लेकर शुरु हुईं ज़ोरो – शोरो से तैयारियां,इस दिन से होगा नहाय -खाय और खरना

By: PalPal India News
November 14, 2023

छठ का पर्व हिंदु धर्म में अपना ही एक महत्त्व रखता है लेकिन यह पर्व विशेष रुप से बिहार ,पूर्वांचल के लोग बहुत ही धूमधाम से मनातें हैं । यह पर्व चार दिनों तक चलता है । पंचाग के अनुसार  यह पर्व हर साल कार्तिक मास में शुल्क पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है ।

इस पूजा का पहला दिन जिसको नहाय खाय बोलतें है ,इस साल यह 17 नवंबर को है तथा दूसरा दिन खरना है जो 18 नवंबर को है तथा  19 को संध्या अर्ध्य दिया जाएगा ।20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा तथा पारन भी इसी दिन होगा ।  यह पर्व बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है इसलिए नगर -निगम तथा प्रशासन द्वारा खास  -खास सावधानियां  बरतने की तैयारियां भी हो चुकी हैं ताकि पूजा में ज्यादा भीड़-भाड़ के चलते कोई विघन न पड़े ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *