मध्य प्रदेश के कटनी से झारखंड के चांडिल को जोड़ने वाला 732 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 शहडोल से होकर गुजरता है. इसी हाईवे पर शहडोल बायपास में यह ट्रक पिछले तीन दिन से फसां हुआ है जो कि वहां से गुजरने वाले वाहन यात्रियों को भयंकर हादसे का बुलावा दे रहा है।
पल-पल इंडिया न्यूज़ / शहडोल
बता दें मध्य प्रदेश के शहडोल में एक महत्वपूर्ण सड़क पर एक लोडेड ट्रक तीन दिन से लकड़ी की बल्लियों के सहारे अधपलटे हालात में खड़ा है. इस ट्रक के तीन दिन से फसें होने के कारण वहां से गुज़र रहे यात्रियों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है . ट्रक को देखकर यही कहा जा कि मानों स्थानीय प्रशासन कार्रवाई करने के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो. ट्रक अपनी बायीं ओर करीब आधा लटक गया है और दाहिनी ओर के उसके पहिये तकरीबन ज़मीन छोड़ चुके हैं परंतु अब भी प्रशासन की नजर इस ट्रक पर नहीं पड़ी है न ही कोई हरकत में आया है ।
