“नेताजी सुभाषचंद्र बोस: केंद्रीय जेल में भाई-दूज पर बंद कैदियों को मिलने की अनुमति, परिजनों की भीड़ में हुई खास मुलाकात”

By: PalPal India News
November 15, 2023

palpalindianews/jabalpur

नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल में दीपावली पर्व के बाद मनाये जाने वाले भाई-दूज पर विशेष मुलाकात कर यह पर्व मनाए जाने की अनुमति दी गई। जिसके चलते केंद्रीय जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए उनके परिजनों की काफी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान अपने भाइयों को स्नेह का टीका लगाने पहुंची बहनों ने तिलक लगाकर अपने भाई की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। बता दें कि वर्तमान समय में केंद्रीय जेल में लगभग 3 हजार कैदी उपस्थित है। जिन्होंने आज भाई दूज पर्व मना कर अपने परिजनों से भेंट की है। गौरतलब है कि लंबे अरसे के बाद अपने भाई-बहनों और परिजनों से मिलकर कुछ कैदी और उनके परिजन भावुक भी हो गए जिसके कारण उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। बताया गया है कि भाई दूज पर्व के लिए दूर दराज से भी बहने और उनके परिजन केंद्रीय जेल आए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *