palpalindianews/jabalpur
17 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग की गई। जहां सभी थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी और थाने का स्टाफ मौजूद रहा। जिन्हें यह बताया गया कि किस तरह से विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि ब्रीफिंग में अतिरिक्त मोबाइल के अलावा 20 राजपत्रित अधिकारी और 36 थाना प्रभारी मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव को लेकर जबलपुर पुलिस पूरे तरीके से मुस्तैद है। वहीं जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सेक्टर के मोबाइल अभी रवाना हो रहे हैं। सभी सेक्टर के अधिकारी मतदान केंद्रों में जा रहे हैं। अधिकारियों के साथ एक रिजर्व बल भी तैनात होगा। 500 से ज्यादा क्रिटिकल बूथ शहर क्षेत्र में है सभी क्रिटिकल बूथ पर प्रर्याप्त बल लगाया गया है जो सबसे ज्यादा क्रिटिकल बूथ है वहां एसएएफ, सीएपीएफ, फोर्स लगाई गई है।