मध्य प्रदेश के बुधनी से शिवराज सिंह चौहान के सामने सपा के प्रत्याशी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा उम्मीदवार हैं । विगत दिनों उन्होनें जनसंपर्क के दौरान महिलाओं को साड़ियां बांटते हुए नजर आए थे । ये विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद चुनाव आयोग ने प्रत्याशी पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी से सपा के टिकट पर मिर्ची बाबा बुधनी से उम्मीदवार हैं. बीते दिनों वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा का विगत दिनों साड़ी बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. सपा प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान महिलाओं को साड़ी बांटते हुए नजर आए थे. मामले को लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी किया था और सपा प्रत्याशी से तत्काल जवाब मांगा गया था. उचित जवाब न मिलने पर अब मिर्ची बाबा पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है. बाबा को आईपीसी धारा 171- B, 171-E, 188 के तहत आरोपी बनाया गया है.