पल-पल इंडिया न्यूज़/जबलपुर
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार के लिए शिवपुरी पहुँचे जहाँ उन्होनें कांग्रेस के नेताओं को जमकर तंज कसा । शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कायर बाताया ।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होनी है. आज यानि 15 नवंबर को चुनाव प्रचार शाम 5 बजे से थम जाएगा. ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता जनसंपर्क में लगे हुए हैं, चुनावी सभाएं कर रहे हैं. अपनी प्रत्याशी और पार्टी का जमकर प्रचार कर रहें है तथा वोट मांग रहे है । और एक-दूसरे पर जमकर कटाक्ष भी कर रहें हैं । 