
भारत स्कूल टीचर्स ट्रेनिंग पर सालाना ₹83 अरब खर्च करे:नारायण मूर्ति बोले- इसके लिए दुनिया से बेहद काबिल 10 हजार रिटायर्ड टीचर बुलाने होंगे 1946 में जन्मे नारायणमूर्ति ने 1967 में मैसूर से बीई और 1969 में कानपुर आईआईटी से मास्टर्स किया। 1981 में उन्होंने इंफोसिस कंपनी शुरू की।
इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने कहा कि अगर हमें नई शिक्षा नीति के प्रयासों में तेजी लानी है तो हमें उसके लिए लगभग 2500 शिक्षकों को के एक प्रशिक्षण दल को तैयार करना होगा. उन्होंने कहा कि अगर हमें कॉलेज बनाने हों तो उसके लिए विज्ञान, तकनीक, इजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र से अनुभवी 10 हजार शिक्षकों को आमंत्रित करना होगा. ये प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे एक साल का होना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को ऐसे चलाया जा सकता है जिसमें 4 शिक्षकों का एक दल 100 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और 100 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित कर सकता है. उन्होंने कहा कि इस तरीके से हर साल ढ़ाई लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित कर पाएंगे. इसके बाद पांच साल में ये ही खुद प्रशिक्षक बन जाएंगे.