पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका ,बाबर आजम ने दिया कप्तानी से इस्तीफा

By: PalPal India News
November 15, 2023

पल-पल इंडिया न्यूज़ / नई दिल्ली

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल आ गया है. बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम की कप्तानी को लेकर स्थिति साफ कर दी है. वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद से ही बाबर की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे. अब बाबर ने पीसीबी के टेस्ट कप्तान बने रहने के ऑफर तक को ठुकरा दिया है. यानी वे जल्द तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं. वर्ल्ड कप 2023 की बात करें, तो टीम 9 में से सिर्फ 4 मैच जीतकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरी सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था. गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल इस्तीफा दे चुके हैं. जानकारी के अनुसार, शाहीन अफरीदी को टी20 का तो शान मसूद को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. पाकिस्तान को अगले एक साल तक कोई वनडे नहीं खेलना है. अगले साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी से तैयारी का प्लान बनाने में जुटा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *