palpalindianews/jabalpur
विधानसभा का चुनाव कराने गठित मतदान दल मतदान सामग्री लेकर निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर से मतदान केंद्रों को चुनाव सामग्री दी गई जिसके बाद उन्हें 251 बड़ी और 250 छोटी बसों से मतदान केंद्रों पर पहुंचाया गया मतदान दलों के लिये 501 रुट तय किये गए थे, तथा दस प्रतिशत रिजर्व सहित कुल 551 बसों की व्यवस्था कर मतदान दलों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया मतदान सामग्री लेकर मतदान केदो पर पहुंचे मतदान दलों में मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया
इसके पहले गुरुवार की सुबह 5:00 बजे से ही मतदान सामग्री लेने के लिए जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर में अधिकारियों कर्मचारियों का तांता लगना शुरू हो गया था कृषि विश्वविद्यालय परिसर से मतदान दलों को ईवीएम और बीवी पेट समेत मतदान की अन्य सामग्री दी गई और उन्हें बताया गया कि उन्हें कि मतदान केंद्र पर निष्पक्ष रूप से चुनाव कराना है मतदान दलों के साथ सुरक्षा बलों की टुकड़ियों भी मतदान केदो पर भेजी गई है जो निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने में मतदान दलों की मदद करेगी मतदान केदो पर पहुंचे मतदान दलों ने 17 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से होने वाले मतदान की तैयारीया शुरू कर दी है