पांच लड़के सवार सहित स्कार्पियो जा टकराई डिवाइडर से ,स्कॉर्पियो की स्पीड 120 से अधिक

By: PalPal India News
November 21, 2023

घमापुर से रांझी की तरफ तेज रफ्तार में जा रहीं एक ब्लेक स्कॉर्पियो मंगलवार को डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में स्कॉर्पियो के अंदर बैठे पांच युवकों को मामूली चोट आई है। रांझी थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो चला रहें ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी को जप्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो जीआरपी में पदस्थ एक कांस्टेबल की है। पांच लड़के स्कॉर्पियो में सवार होकर बांधवगढ़ तरफ जा रहा थे, उसी दौरान रांझी थाने के सामने स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो की स्पीड 120 से अधिक बताई जा रही है।पुलिस कंट्रोल रुम से इस घटना की जानकारी सामने आई है । जांच -पड़ताल जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *