मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा प्लाईओवर ब्रिज का दूसरा हिस्सा जल्द ही तैयार , 26 जनवरी तक हो सकता है शुरू

By: PalPal India News
November 21, 2023

मध्यप्रदेश का सबसे बड़े फ्लाई ओवर ब्रिज जो कि जबलपुर में बन रहा है। सीएम शिवराज सिंह ने बीते 27 सितंबर को ब्रिज के एक हिस्से का उद्घाटन किया था। जबकि ब्रिज के मध्य का हिस्सा 30 जनवरी से आम जनता के लिए चालू हो जाएगा। चंचला बाई कालेज से हनुमान मंदिर तक करीब सवा किलोमीटर का ये हिस्सा होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है, कि 26 जनवरी तक ब्रिज के इस हिस्से का काम पूरा हो जाएगा। लोक निर्माण और ठेका कंपनी के इंजीनियर में फ्लाई ओवर ब्रिज के मध्य हिस्सा का निरीक्षण कर बताया कि हर हाल में इसे चालू करना है। जिसकी अंतिम तैयारी चल रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *