कबाड़ की दुकान में आग लगने से आसपास की कई दुकानें भी चपेट में आई ,वक्त रहते पाया गया काबू

By: PalPal India News
November 21, 2023

गोहलपुर थाने के सामने देर रात आग लग गई। आग एक कबाड़ी की दुकान में लगी। दुकान में रखा हजारों रुपए का कबाड़ का माल जल गया। स्थानीय लोगों ने गोहलपुर थाना पुलिस को आग लगने की सूचना दी।

इसके बाद पुलिस फायर ब्रिगेड सहित मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । पुलिस अभी जांच -पड़ताल करके आग का कारण जानने में जूटी है । बतां दें कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचती तो आस-पास की दूकानें जलकर खाक हो जाती ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *