पल-पल इंडिया न्यूज /नई दिल्ली
राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ओर से आम लोगों के लिए वादों की बौछार कर दी गई है. दोनों ने अपने घोषणापत्रों में वादे किए हैं वो आम लोगों के लिए कितना अपीलिंग हैं आइए जानतें हैं । राजस्थान में विधानसभा चुनाव में वोटिंग के लिए अब सिर्फ 4 दिन रह गए हैं. 25 नवंबर को वोटिंग होनी है. बीजेपी ने 17 नवंबर को अपने चुनावी वादों का पिटारा खोला था. कांग्रेस ने बीजेपी से 4 दिन बाद घोषणा पत्र जारी कर दिखा दिया कि तू डाल डाल तो मैं पात पात चलने को तैयार हूं. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं और किसानों को रिझाने के लिए बड़ा दांव चला है. कांग्रेस ने सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी का कानून लागू करने का वादा किया है. गौरतलब है कि किसानों की बहुत पुरानी मांग रही है कि देश में स्वामीनाथन आयोग किरिपोर्ट को बिना किसी बदलाव के ज्यों का त्यों लागू किया जाए।
किसानों को लुभाने में कांग्रेस आगे है वहीं महीलाओं के लिए भी विभिन्न प्रकार के वादे बीजेपी कर रही है ।
दोनों पार्टियां पूरे ज़ोरो -शोरो से लगीं हैं जनता को लुभाने में ।