दिल्ली में कल नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने जारी किया आदेश

By: PalPal India News
November 24, 2023

palpalindianews/jabalpur

नई दिल्ली। दिल्ली में कल यानी 24 नवंबर को शराब की बिक्री बंद रहेगा. दिल्ली सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है. सरकार की ओर से कहा गया है कि 24 नवंबर को सिखों के गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है. लिहाजा राष्ट्रीय राजधानी में ड्राई डे की घोषणा की जाती है.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के मौके में 24 नवंबर को ड्राई-डे की घोषणा की जाती है. बताया गया है कि गुरु तेग बहादुर ने सिख धर्म के विकास और स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. शहीदी दिवस के मौके पर शुक्रवार को पूरी दिल्ली में सभी शराब की दुकानें, बार और पब बंद रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *