palpalindianews/jabalpur
मौत एक ऐसी घटना है जो किसी को भी दुखी कर देती है. जाने वाला तो चला जाता है लेकिन अपने पीछे जो सूनापन छोड़ जाता है उसे कोई भर नहीं पाता. एक इंसान की मौत से किसी का बेटा, किसी का भाई, किसी का पति और ना जाने कितने रिश्ते भी दुनिया से चले जाते हैं. बात अगर किसी के फ्यूनरल की करें, तो ऐसे मौके आंसुओं से भरे होते हैं. लोग इस दौरान काफी दुखी होते हैं.
लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसे फ्यूनरल का वीडियो शेयर किया गया, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी. इस फ्यूनरल पर आंसुओं की जगह कैमरे के फ्लैश चमक रहे थे और वहीं एक लड़की ताबूत तक रैंप वॉक करती जा रही रही. इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, ये वायरल हो गया. इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया कि आखिर ये कैसा फ्यूनरल है?

इस मोमेंट को देखने के बाद लोगों के तो होश ही उड़ गए. किसी को उम्मीद नहीं थी कि ये किसी के अंतिम संस्कार का वीडियो है. महिला लाश के नजदीक जाकर उसे फ़्लाइंग किस देती नजर आई. इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है. कमेंट में लोगों ने काफी मजेदार चीजें लिखी. एक शख्स ने लिखा कि पक्का ये अपने एक्स के फ्यूनरल में आई है. वहीं एक ने लिखा कि ये घोर कलियुग है.