palpalindianews/jabalpur
अमेरिका में रहने वाली मैरी (बदला हुआ नाम) ने अक्टूबर में एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में निकली नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. वह योग्य उम्मीदवार के लिए बताई गई सभी ज़रूरतों को पूरा करती थीं. कंपनी ने आवेदन मंगवाते समय यह भी बताया था कि इस पद के लिए वह कितना वेतन देने वाली है. इसमें न्यूनतम से अधिकतम वेतन की एक रेंज या सीमा बताई गई थी. मैरी ने बीबीसी वर्कलाइफ़ की एमिली मैकक्रैरी-रुइज़-एस्पार्ज़ा को बताया कि उन्होंने आवेदन करते समय अधिकतम सीमा के आसपास का वेतन मांगा था, लेकिन आवेदन करने के 24 घंटों के अंदर ही ईमेल आ गया कि उनका आवेदन ‘रिजेक्ट’ यानी ख़ारिज कर दिया गया है. बाद में मैरी को उसी कंपनी में नियुक्तियां करने वाले विभाग में कार्यरत अपने किसी जानने वाले से एक बात पता चली. 