बांग्लादेशी एक्ट्रेस जया अहसन का अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ डेब्यू

By: PalPal India News
December 12, 2023

palpalindianews/jabalpur

बांग्लादेश की पांच बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री राष्ट्रीय पुरस्कार की विजेता जया अहसन, जाने माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म कड़क सिंह से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

जया ने पहले बंगाली भाषा में भारतीय फिल्मों में अभिनय किया है और इसके लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री ने 110 से अधिक बंगलादेशी और भारतीय बंगाली फिल्मों, टीवी धारावाहिकों, टेलीफिल्मों और वेब शो में काम किया है और दोनों देशों में फिल्मों का निर्माण किया है।

एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार आईएफएफआई में प्रदर्शित की गई ‘कड़क सिंह’ को दर्शकों से खूब सराहना मिली। जया ने कहा कि यह एक विशेष क्षण था-एक ऐसा दिन जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती। पिछले कुछ वर्षों में मेरे काम ने मुझे 32 से अधिक पुरस्कार दिलाए हैं, लेकिन आईएफएफआई का अनुभव महत्वपूर्ण था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *