JABALPUR: स्कूलों की टाइमिंग पर लगाया गया प्रतिबंध हटाया गया, तापमान सामान्य होने पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

By: PalPal India News
December 12, 2023

पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बारिश व दिन के तापमान में आ रही गिरावट को देखते हुये प्रात: कालीन शालाओं को सुबह 9 बजे या इसके बाद संचालित करने के 30 नवंबर को जारी किये गये आदेश को अब मौसम साफ हो जाने पर शिथिल कर दिया गया है.

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आज अलग से एक आदेश जारी कर तापमान सामान्य हो जाने के फलस्वरूप जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को अपनी व्यवस्था के अनुसार प्रात: कालीन कक्षाओं का समय निर्धारित करने की अनुमति प्रदान कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *