UP: पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय, 11 फरवरी को होगी लिखित परीक्षा

By: PalPal India News
December 23, 2023

palpalindia/लखनऊ. यूपी पुलिस में सेवा देने के इच्छुक युवाओं का इंतजार खत्म होने को है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी को होगी. इस परीक्षा में लगभग 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी जिलों के डीएम को परीक्षा कराने की तैयारी करने के लिए कहा है.

5000 केंद्रों पर होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि यह परीक्षा प्रदेश भर में करीब 5000 केंद्रों पर एक पाली में होगी.

परीक्षा केंद्रों का चयन संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जिले में हुई पूर्व परीक्षाओं के आधार पर किया गया है. बोर्ड ने सभी जिलों के डीएम और उनके जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची देते हुए आगे की कार्रवाई करने को कहा है. लिखित परीक्षा जिलाधिकारियों और पुलिस आयुक्त के सहयोग से कराई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *