मध्यप्रदेश में नए वर्ष की शुरुआता बारिश से होगी, जबलपुर, भोपाल में छाया रहा घना कोहरा..!

By: PalPal India News
December 27, 2023

पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर, ग्वालियर व भोपाल में आज सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा. 9 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरु हुआ.  इसी तरह प्रदेश में नए वर्ष की शुरुआत बादल-बारिश से होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नए वर्ष की शुरुआत बादल-बारिश के साथ होने का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से होगी. 29 से 30 दिसंबर के बीच डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है. जिसके चलते प्रदेश के जबलपुर, उज्जैन ग्वालियर व चंबल संभाग में बादल छाए रहेगें, बूंदाबांदी भी हो सकती है. 31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *