झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के 6 समन पर कहा- मैं विदेश भागने वाला नहीं, देश कानून से चलता है

By: PalPal India News
December 29, 2023

palpal/रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी की ओर से बार-बार भेजे गए समन के बारे में कहा है कि देश में कोई भी काम लोकतांत्रिक कानून व्यवस्था और तौर-तरीके से होगा. मैं डरने और भागने वाला नहीं हूं.

उन्होंने कहा कि क्या मैं ऐसा शख्स हूं कि बोरिया-बिस्तर समेटकर विदेश में बस जाऊंगा? ईडी के प्रकरण को पूरा देश देख रहा है. मैं इस मुद्दे को लेकर चिंतित नहीं हूं. विपक्ष की चुनौतियों से घबराने वाला नहीं हूं. हमारी सरकार बनने के चंद घंटों के बाद से इसे गिराने की कोशिशें शुरू हो गई थीं, लेकिन अब हमने भी उनसे नूरा-कुश्ती सीख ली है. सोरेन अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर गुरुवार को अपने आवासीय परिसर में मीडिया से मुखातिब थे. उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, आने वाले दिनों की योजनाओं पर चर्चा की और अपनी सरकार के भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर जवाब भी दिए.

58 responses to “झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के 6 समन पर कहा- मैं विदेश भागने वाला नहीं, देश कानून से चलता है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *