देर रात तक जागते रहना
आजकल ज्यादातर लोगों के देर रात तक जागने की आदत होती है और इस दौरान अगर आप लगातार स्क्रीन के संपर्क में हैं तो यह आपकी सेहत के लिए और भी ज्यादा खराब है, क्योंकि अगर आप फोन चलाते चलाते सोते हैं तो भी आपकी नींद में बाधा आती है. देर रात तक जागने की वजह से आपकी नींद सही से पूरी नहीं हो पाती और इस वजह से इम्यून सेल्स कमजोर हो सकते हैं.
स्ट्रेस लेने की आदत
अगर आपको भी छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस लेने की आदत है तो इससे आप बीमार हो सकते हैं. कुछ रिसर्च कहती हैं कि छोटा-मोटा सकारात्मक स्ट्रेस लेना फायदेमंद हो सकता है, जैसे रेस से पहले का स्ट्रेस. हालांकि अगर आप ज्यादा तनाव में रहते हैं तो इससे नकारात्मक असर होता है और आपकी भूख का पैटर्न भी बदल सकता है. जिससे आपकी इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है.
सुस्त डेली रूटीन
सर्दियों में लोग ज्यादातर फिजिकल एक्टिविटी को काफी कम कर देते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो ठंड के मौसम में एक्सरसाइज छोड़ देते है तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता क मजोर हो सकती है. रोजाना एरोबिक्स एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, जिससे शरीर को बैक्टीरिया से बचाव करने में सहायता मिलती है. इसलिए सर्दियों के दिनों में भी हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते रहना चाहिए.