जबलपुर : बड़ी चौंकाने वाली घटना ,अधारताल क्षेत्र में बदमाशों ने युवक को गोली मारी

By: PalPal India News
January 18, 2024

एमपी के जबलपुर स्थित जवाहर नगर अधारताल में शुभम परिहार नामक युवक को चार बदमाशों ने उस वक्त गोली मार दी. जब वह अपने ट्रक का पूजन-अर्चन कर रहा था. गोली लगने से घायल शुभम को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर शुभम की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है.

पुलिस अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी शुभम परिहार नामक युवक ने नया ट्रक खरीदा रहा. शुभम हनुमान मंदिर के पास ट्रक का पूजन-अर्चन कर रहा था. इस दौरान विवेक पटेल, अर्पित सेन, सौरभ यादव व सूरज नामक युवक आए. जिन्होने शुभम के साथ गाली गलौज शुरु कर दी. शुभम द्वारा गाली बकने से मना करने पर चारों युवकों ने मारपीट कर दी, इस बीच चारों बदमाशों में किसी एक ने रिवाल्वर निकालकर गोली मार दी. पैर में गोली लगते ही शुभम वहीं गिर गया, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने शुभम को खून से लथपथ हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए. घायल शुभम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है. इस घटना के बाद जवाहर नगर क्षेत्र में दहशत व्याप्त रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *