शिवराज सिंह चौहान, भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी

By: PalPal India News
June 1, 2024

MP Exit Poll 2024 : शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा, भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी

Exit Poll 2024 MP : Exit Poll 2024 के आने से पहले पूर्व सीएम और विदिशा लोकसभा सीट से प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दावा कर दिया है। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। म.प्र. में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं।

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान का कहना है मोदी जी के नेतृत्व में ही हम पूरे देश में जीत रहे हैं। काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। म.प्र. में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) के नतीजे आने में महज चार दिनों का समय बचा है। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। इससे पहले ही दोनों पार्टियों के नेता अपने-अपने दावे कर रहे हैं। वहीं आम जनता भी अपने-अपने कयास बता रही है कि किसे कहां से कितनी सीटें मिलेंगी। आज जैसे ही सातवें चरण के चुनाव संपन्न होंगे वैसे ही एग्जिट पोल आने शुरु हो जाएंगे। एग्जिट पोल (exit poll) आने के पहले ही एमपी के पूर्व सीएम और विदिशा लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बड़ा दावा कर दिया है।

कांग्रेस द्वारा किया गया एग्जिट पोल का बहिष्कार

INDIA गठबंधन के द्वारा एग्जिट पोल का बहिष्कार करने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “उनको पहले से ही आभास हो गया कि हमारे पक्ष में कुछ आना नहीं है। कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना ज्यादा ठीक है।” बता दें कि AICC के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फैसला लिया है कि पार्टी का कोई भी प्रवक्ता या नेता डिबेट में शामिल नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *