मुकुल केस में एक नया खुलासा

By: PalPal India News
June 2, 2024

मुकुल केस में एक नया खुलासा हत्याकांड के बाद मुकुल ने नाबालिग से बनाए थे शारीरिक संबंध

पलपल इंडिया प्रतिनिधि , जबलपुर।  सिविल लाइंस स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में सिविल लाइंस पुलिस की टीम मुख्य आरोपि मुकुल सिंह को लेकर घटना स्थल पर गई। जहां हत्याकांड का पूरा सीन फिर से दोहराया गया। नाबालिग इस घटना में आरोपि के पूरी तरह साथ रही।

 

उसने ही हत्या के इरादे से घर में दाखिल हुए आरोपित मुकुल के लिए घर का दरवाजा खोला था। जिसके बाद वह अंदर गया। अंदर पहुंचकर उसने नाबालिग के पिता राजकुमार की हत्या की। इस दौरान नाबालिग का भाई तनिष्क जाग गया। यह देख नाबालिग उसकी ओर भागी। उसने भाई के पैर पकड़े और फिर मुकुल ने तनिष्क की हत्या की।

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि हत्याकांड के बाद मुकुल ने उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। फरारी के दौरान वे किसी भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचते और वहां से शुरू होने वाली ट्रेन का पता करते। जैसे ही वह ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचती, तो वे उसके रवाना होने के निर्धारित समय के आधे से पौन घंटे पहले उसमें सवार हो जाते। जहां मुकुल उससे शारीरिक संबंध बनाता था।

  HIGHLIGHTS

  • हत्याकांड के बाद मुकुल ने नाबालिग से बनाए थे शारीरिक संबंध
  • नाबालिग ने ही आरोपित मुकुल के लिए दरवाजा खोला
  • पिता और भाई की हत्या में की थी मदद
  • हत्याकांड के बाद मुकुल ने नाबालिग से बनाए थे शारीरिक संबंध

नाबालिग ने यह भी बताया कि कई बार अन्य जगहों पर भी मुकुल ने ऐसा किया। नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकुल पर दुराचार की एक और एफआईआर दर्ज की है। शनिवार को नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *