नर्मदा के तट स्थित श्री सोमेश्वर धाम में हुए विभिन्न अनुष्ठान

By: PalPal India News
June 2, 2024

नर्मदा के तट स्थित श्री सोमेश्वर धाम में हुए विभिन्न अनुष्ठान,अखंड रामायण पाठ, अभिषेक, आरती और भंडारे में शामिल हुए सैकड़ो भक्त।

पलपल इंडिया प्रतिनिधि , जबलपुर।  नर्मदा के तट पर स्थित प्राचीन श्री सिद्ध सोमेश्वर धाम का 16वां पाटोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया श्री सिद्धेश्वर धाम के महंत संत केवलपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित पाटोउत्सव का शुभारंभ 1 जून शनिवार को अखंड मानस पाठ से हुआ इसके साथ-साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया 2 जून को अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ पूजन अर्चन और आरती की गई पाटोत्सव के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया ।

जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस कार्यक्रम में पल पल इंडिया न्यूज प्रमुख और समाजसेवी कमलेश गुप्ता , ओम रघुवंशी अनीश दुबे अनुराग तिवारी विष्णु पटेल अंकित पटेल संगीता परिहार, हरेन्द्र परिहार और रघुवीर सिंह समेत सैंकड़ों भक्त मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *