शासकीय स्कूल से हटाया गया अतिक्रमण

By: PalPal India News
June 2, 2024

कलेक्टर अविप्रसाद के निर्देश पर शासकीय स्कूल से हटाया गया अतिक्रमण अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपये

पलपल इंडिया प्रतिनिधि , कटनी   कटनी नगर तहसील के अंतर्गत ग्राम जोबीकला के शासकीय विद्यालय की भूमि पर किये गए अतिक्रमण को शनिवार को कार्यवाही कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश मे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का सिलसिला जिले मे जारी है। इसी के तहत ग्राम जोबीकला की शासकीय भूमि आराजी नंबर 646 रकवा 1.60 हेक्टेयर मे तार बाड़ी लगाकर, शेड बनाकर एवं लोहे का गेट लगाकर अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण हटाने की यह कार्यवाही विधिवत आदेश पारित कर न्यायालयीन आदेश से बेदखल किया गया और मौके से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि की अनुमानित बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इस शासकीय भूमि मे स्थानीय ग्रामीण सुरेन्द्र रजक और शिवकुमार रजक द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जाना पाया गया था। जिसे राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

 अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार कटनी नगर शिवभूषण सिंहथाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबेप्राचार्य नेहा विश्वकर्मापटवारी शादाब खाननीतेश पाण्डेयविवेक बहरेअभिमर्ण जलौन्हासचिव ग्राम पंचायत जोबीकला एवं कुठला थाना का पुलिस बल मौजूद रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *