छिंदवाड़ा, पहले रुझान में बीजेपी ने पांसा पलटा

By: PalPal India News
June 4, 2024

MP Election Result 2024 LIVE: पहले रुझान में बीजेपी ने पांसा पलटा, अब कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 20-0 से बनाई बढ़त

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ पहले रुझान आ गए हैं, इसमें बीजेपी ने शुरुआती झटका खाने के बाद कांग्रेस पर जबरदस्त बढ़त बना ली है. कांग्रेस काफी पीछे रह गई है.

Madya Pradesh Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: इंतजार खत्म, लोकसभा चुनाव 2024 का फाइनल रिजल्ट का दिन आ गया है. पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ आए पहले रुझान में कांग्रेस को जबरदस्त बढ़त मिली है, छिंदवाड़ा, राजगढ़, मुरैना में आगे. बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से और इंदौर में शंकर लालवानी भी आगे चल रहे हैं. मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर किसने मारी बाजी और जनता ने किसे कर दिया दरकिनार. आपको सब पता चल जाएगा. बता दें कि 2019 में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए 29 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार कई सीटों पर लड़ाई है. जबकि कांग्रेस महज एक सीट पर सिमट गयी थी. वहीं गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे,छिंदवाड़ा से नकुलनाथ पीछे चल रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *