इंदौर में शंकर लालवानी ,भाजपा यहां से जीत दर्ज कराने का अनुमान

By: PalPal India News
June 4, 2024

Indore Lok Sabha Election : यहां सबसे बड़ी जीत दर्ज कर सकती है BJP

भाजपा यहां से रिकार्ड जीत बना सकती है
इंदौर में शंकर लालवानी आगे चल रहे हैं. माना जा रहा है कि भाजपा यहां से रिकार्ड जीत बना सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के शंकर लालवानी पांच लाख 47 हजार वोट के अंतर से जीते थे। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने से उम्मीद की जा रही है कि भाजपा यहां दस लाख से अधिक वोट से जीतेगी।

भाजपा कार्यालय को सजाया गया
मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम के ठीक सामने ही भाजपा कार्यालय बना हुआ है। भाजपा कार्यालय को भगवा रंग से सजाया गया है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी यहां पर जुटने लगे हैं। इंदौर में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है इसलिए भाजपा को यहां देश में सबसे बड़ी जीत की उम्मीद है।

सबसे पहले खुलेंगे डाक मतपत्र
सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो जाएगी। इसके बाद ईवीएम की बारी आएगी। नेहरू स्टेडियम में मतगणना चल रही है। इसके लिए प्रशासन के द्वारा लगभग 700 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी दी गई है। मतगणना के लिए विधानसभा वार कुल 169 टेबल लगाई गई हैं। इन टेबल पर कुल 146 राउंड में मतगणना पूरी होगी। मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम में व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। गर्मी को देखते हुए प्रत्येक मतगणना कक्ष में एसी, कूलर, पंखे, मेडिकल कीट आदि की व्यवस्था रहेगी। साथ ही मतगणना स्थल पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

कांग्रेस ने कहा नोटा को मिलेंगे रिकार्ड वोट
लोकसभा चुनाव परिणाम से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि नोटा यहां पर रिकार्ड बनाएगा। भाजपा ने जिस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी को चुना से बाहर करवाया है उसका परिणाम जनता के क्रोध के रूप में भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *