देशभर की लोकसभा सीटों पर आज मतगणना की जा रही है. शाम तक साफ हो जायेगा कि कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है, लेकिन इससे पहले शुरुआती रुझानों ने प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ा दी है. बैतूल लोकसभा सीट के शुरुआती रुझान चौंकाने वाले हैं. कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम बैतूल से आगे हैं.
2014 में भाजपा प्रत्याशी ज्योति धुर्वे ने कांग्रेस के अजय शाह “मकरई को हराया था. तब ज्योति को 643,651 वोट मिले थी जबकि अजय को 3,15,037 वोट मिले थे.