जबलपुर इलेक्शन रिजल्ट 2024 : भाजपा से आशीष दुबे चल रहे आगे । आशीष दुबे 6 हजार वोटों के साथ आगे चल रहे है। अभी तक के रिजल्ट के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं में है खुशी की लहर।
जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 6,666 तथा 22,241 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं। इनमें से ऐसे 1,209 मतदाताओं जिनमें 260 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले के सभी 2 हजार 139 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहे। कांग्रेस से दिनेश यादव तो भाजपा से आशीष दुबे आमने-सामने रहे।
जबलपुर में 2019 की तुलना में लगभग नौ प्रतिशत कम मतदान हुआ। इस बार 60.07 प्रतिशत मतदाता ही केंद्रों तक पहुंचे। कांग्रेस से विवेक तन्खा तो भाजपा से राकेश सिंह आमने-सामने थे। राकेश सिंह वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं।