जबलपुर मानसून : जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है इस दौरान कड़ी धूप की भी जताई जा रही है सम्भावना।
जबलपुर मानसून : पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर।Jabalpur Mausam : मौसम विभाग का अनुमान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना
मौसम विभाग ने तेजी से सक्रिय हो रही मानसूनी गतिविधियों को देखते हुए जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई तथा इस दौरान कड़ी धूप की भी जताई जा रही है सम्भावना। अधिकतत तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहेगा । मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अरब सागर से लेकर गोवा, कर्नाटक, तेलगांना सहित अधिकांश क्षेत्र को कवर करता हुआ रायलसीमा के शेष हिस्सों की तरफ बढ़ रहा है। जबलपुर में मानसून के 18 जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
तापमान 42 डिग्री के ऊपर
बहरहाल वर्षा के इंतजार में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.7 डिग्री रहा। अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में आंशिक रूप से कमी आने की संभावना है।