जबलपुर समाचार – रेत खदान धंसकी, मलबे में दबने से तीन की मौत,तीन घायल
पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर । में रेत की अवैध खदान धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना मिली। खदान में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है.
जानकारी के अनुसार गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा रामखरिया में रेत के उत्खनन करते हुए कुछ लोग दब गए स्थानीय लोगों की मदद से अभी तीन लोगों को निकाला गया है और एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भेजा गया है। जहां मुन्नी बाई नाम की महिला के साथ मुकेश खटीक और राजकुमार खटीक की मौत हो गई वहीं खुशबू, सावित्री और
चांदनी घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना स्थल पर और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते मिट्टी खोदने की कोशिश में ग्रामीण जुटे हुए हैं। ये रेत खदान अवैध बताई जा रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
· रेत खदान धंसकी, मलबे में दबने से तीन की मौत,तीन घायल
· अवैध खनन कर निकाली जा रही थी रेत
· मुकेश,मुन्नी बाई और राजकुमार बताए जा रहे मृतकों के नाम