जबलपुर समाचार – बीजेपी को मिली जीत का नेताओं कार्यकर्ताओं ने मनाया। जश्न जबलपुर मध्य प्रदेश और पूरे देश में भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिली जीत से पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है ।
पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। जबलपुर मध्य प्रदेश और पूरे देश में भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिली जीत से पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है । इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में जश्न मनाया प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में तमाम जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों की थाप पर थिरककर जहां अपनी खुशी का इजहार किया वहीं एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और लोगों को भी लड्डू बांटे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को सबसे ज्यादा लीड पश्चिम विधानसभा से ही मिली उन्होंने इसके लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
HIGHLIGHTS
· बीजेपी को मिली जीत का नेताओं कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
· बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
· जबलपुर, मध्य प्रदेश और देश में मिली जीत का मनाया जश्न
· भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को पश्चिम विधानसभा से मिली बड़ी लीड