रेलवे कार्यकर्ताओं ने मनाया पर्यावरण दिवस,  वृक्षारोपण के साथ  किए कई कार्यक्रम।

By: PalPal India News
June 5, 2024

जबलपुर समाचार – रेलवे कार्यकर्ताओं ने मनाया पर्यावरण दिवस,  वृक्षारोपण के साथ  किए कई कार्यक्रम।इस अवसर पर रेलवे के अधिकारियों एवं स्टाफ द्वारा जूट के थैले भी बांटे गए।

पलपल इंडिया प्रतिनिधि  जबलपुर  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार 5 जून को जबलपुर रेल मंडल द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए रेलवे के सीनियर डीसीएम डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि बुधवार 5 जून को  मंडल रेल प्रबंधक  विवेक शील के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके तहत स्टेशन पर वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यक्रम किये गए इसके साथ ही पंपलेट के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जन जागृति हेतु पंपलेट एवं उसमें बीजों का वितरण किया गया।  इस अवसर पर रेलवे के अधिकारियों एवं स्टाफ द्वारा जूट के थैले भी बांटे गए।

HIGHLIGHTS

  •    पर्यावरण दिवस पर रेलवे ने किए कई कार्यक्रम
  •    रेलवे कर्मियों ने बांटे जूट के थैले
  •    डीआरएम विवेक शील ने किया वृक्षारोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *