पुलिस की पिटाई से युवक गंभीर,जबलपुर रिफर, भड़का आक्रोश परिजनों ने किया हंगामा

By: PalPal India News
June 6, 2024

पुलिस की पिटाई से युवक गंभीर,जबलपुर रिफर, भड़का आक्रोश परिजनों ने किया हंगामा

दमोह समाचार – पुलिस पिटाई के बाद हंगामा मेजिस्ट्रेडियल जांच के आदेश के बाद थमा हंगमा। झरौली गांव में  रहने वाले एक युवक की पुलिस ने पिटाई कर दी,हालत बिगड़ने पर उसे तेंदूखेड़ा अस्पताल से जबलपुर रिफर किया गया।

पलपल इंडिया प्रतिनिधि दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के झरौली गांव में  रहने वाले एक युवक की पुलिस ने पिटाई कर दी,हालत बिगड़ने पर उसे तेंदूखेड़ा अस्पताल से जबलपुर रिफर कर दिया गया।जैसे ही इस बात की खबर केवट समाज के लोगों को लगी उन्होंने तेंदूखेड़ा थाना की महिला टी आई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सड़क पर जाम लगा दिया,देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची पर हंगामा नही थमा,कई बार पुलिस और जनता के बीच झड़प भी हुई  जब एडिशनल एस पी ने बताया की मेजिस्ट्रेडियल जांच के आदेश हुए है उसके बाद केवट समाज के लोग वापस गए, गया प्रसाद ऊर्फ गुड्डन केवट टेंट  हाऊस और शादी में खाना बनाने का काम करता है,तेरहवीं काम से ऑटो द्वारा वापस आ रहा था सड़क पर ऑटो खड़ा था तभी बाहर रास्ते में थाना प्रभारी फेमिदा खान और ड्राइवर छोटू यादव द्वारा गाली गलौज करते हुए जमकर  मारपीट कर दी गई फिर तेंदूखेड़ा थाने लेकर आए जहां फिर से मारपीट करने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई जिसकी जानकारी गुड्डन के परिजन और बेलढाना के केवट समाज को लगी को सभी ने आठ बजे से लगभग दो घंटा तक दमोह जबलपुर सड़क पर जाम लगाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *