पटवारी और कोटवार पर अश्लील हरकतें करने का आरोप, अनुसूचित जाति की महिलाओं ने की शिकायत

By: PalPal India News
June 6, 2024

समाचार – पटवारी और कोटवार पर अश्लील हरकतें करने का आरोप, अनुसूचित जाति की महिलाओं ने की शिकायत

पलपल इंडिया प्रतिनिधि कटनी   कटनी के ढीमरखेड़ा की अनुसूचित जाति की महिलाओं ने थाना प्रभारी को एक शिकायत पत्र दिया है। इस शिकायत पत्र में पटवारी अनीस एक्का और कोटवार पंचम दहिया पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिलाओं ने अपनी शिकायत में बताया है कि पटवारी और कोटवार अपनी टीम लेकर बिना बताए जमीन का सीमांकन करने पहुंचे जब महिलाओं ने घर में पुरुषों के न होने की बात कही और सीमांकन से इनकार किया तब पटवारी और कोटवार ने महिलाओं के साथ न केवल अभद्रता की बल्कि अश्लील हरकतें भी करने लगे शिकायतकर्ता महिलाओं का कहना है कि इसके पहले भी पटवारी और कोटवार अपने अधिकारों का दुरुपयोगकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की साजिश कर रहे हैं। उनके द्वारा सरकारी जमीनों पर भी कब्जे किए गए हैं पीड़ित महिलाओं ने पटवारी और कोटवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

HIGHLIGHTS

  • पटवारी और कोटवार पर अश्लील हरकतें करने के आरोप।
  • अनुसूचित जाति की महिलाओं ने दी शिकायत।
  • कटनी के ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी से की शिकायत।
  • पटवारी और कोटवार पर लगाया अश्लील हरकतें करने के आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *