नो फ्लाइंग डे आज तथा विमानन कंपनियों का करें बहिष्कार

By: PalPal India News
June 6, 2024

Jabalpur News : नो फ्लाइंग डे आज तथा विमानन कंपनियों का करें बहिष्कार

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर  जबलपुर को वायुमार्ग से दूसरे शहरों से जोड़ने के आंदोलन की कड़ी में आज नो फ्लाइंग डे मनाया जा रहा है । इस मौके पर विवेक तन्‍खा ने सांसदों से अपील की है कि जबलपुर के हित में आवाज उठाएं। लगभग दो माह से जबलपुर को विभिन्न शहरों से फ्लाइट कनेक्टिविटी दिलवाने के लिए आंदोलनरत, वायु सेवा संघर्ष समिति द्वारा आयोजित नो फ्लाइंग डे को जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है। समिति संयोजक हिमांशु खरे ने बताया कि आज यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वह जबलपुर की वायु यात्रा न करें तथा विमानन कंपनियों का बहिष्कार करें। नो फ्लाइंग डे को जबलपुर के तमाम संस्थाओं ने अपना भरपूर समर्थन दिया है।

विवेक तन्‍खा ने किया टवीट, नो फ्लाइंग डे को जबलपुर के तमाम संस्थाओं ने अपना भरपूर समर्थन मिला है।

आंदोलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें नो फ्लाइंग डे की रूपरेखा को सार्वजनिक किया गया। समिति के मनु तिवारी, अनूप अग्रवाल, दीपक सेठी ने बताया की छह जून को दोपहर 3:30 पर सभी नागरिकगण अपने-अपने वाहनों से नर्मदा क्लब, टैगोर गार्डन सदर के सामने एकत्रित होंगे । शाम 4 बजे वहां से डुमना विमानतल की ओर प्रस्थान किया जाएगा। डुमना विमानतल के बाहर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जबलपुर के हक की आवाज उठाई जाएगी।  इसमें नो फ्लाइंग डे को जबलपुर के तमाम संस्थाओं ने अपना भरपूर समर्थन दिया है। इसमें कैट, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, जबलपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, इस्कॉन, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट्स, अग्रवाल महासभा, लायंस क्लब, सेंट जोसेफ कान्वेंट जबलपुर एलुमनी संगठन, जबलपुर लेडीज क्लब, वेस्ट सेंट्रल रेलवे इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर एसोसिएशन, संस्कारधानी महिला सर्व ब्राह्मण महासंघ, हाउबाग गोरखपुर व्यापारी संघ, नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच, महाकौशल कायस्थ परिषद, आईटी संगठन, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद आदिनाथ शाखा जबलपुर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर एसोसिएशन, जबलपुर इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन, जबलपुर मोबाइल डीलर एसोसिएशन, महाकौशल कंप्यूटर डीलर एसोसिएशन, टेट्रानिक्स ग्रुप, परोहा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स जबलपुर, पेट्रोल डीजल डीलर वेलफेयर एसोसिएशन, महाकौशल कोरियर संगठन, तक्षशिला कॉलेज, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कल्याण संघ, जैन सोशल ग्रुप, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ नगर निगम, भार्गव समाज, ब्राह्मण एकता मंच, ममीज ऑफ़ जबलपुर, नर्मदा क्लब लेडीज ग्रुप, फन पंजाबी क्लब, नेपियर टाउन सिटीजंस फोरम, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, प्रतिकल्पा फाउंडेशन, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन, ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस, हार्डवेयर एंड सेनेटरी वेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन, सुपर मेडिकोज ग्रुप, जबलपुर मोटर पार्ट्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन सहित बड़ी संख्या में संगठनों ने समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *