चंडीगढ़ – सीआईएसएफ की महिला ने अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को मारा थप्पड़। देखे विडियो
बीजेपी सांसद कंगना रनौत को एयरपोर्ट के अंदर थप्पड़ मारने वाली सीआईएसफ कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। सीआईएसएफ ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. जांच के बाद ही आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे।
पलपल इंडिया प्रतिनिधि चंडीगढ़। बता दें कि आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रनौत के साथ सीआईएसएफ की एक कांस्टेबल ने दुर्व्यवहार किया। बताया जाता है कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना के एक बयान से नाराज कांस्टेबल ने बीजेपी सांसद को थप्पड़ मार दिया।
कंगाना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। कंगना काफी गुस्से में दिखीं. कंगना रनौत के स्टाफ ने भी CISF और एयरपोर्ट अधिकारियों से इस घटना पर आपत्ति जताई।
बताया जा रहा है कि कंगना रनौत दिल्ली जाने के बाद का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गई थीं। एयरपोर्ट पर तलाशी के लिए वह रुकीं. तलाशी के लिए एसएचए एरिया में जब कंगना पहुंचीं तो वहां सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के बाद कांस्टेबल ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया।
थप्पड़ मारने की आरोपी महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने कहा कि कंगना रनौत ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में बैठी महिलाओं के बारे में कहा था कि पंजाब की महिलाएं पैसे के लिए आंदोलन में भाग लेती हैं और इस आंदोलन में उनकी मां भी बैठी थी इसलिए। कंगना के बयान से कांस्टेबल के मन में काफी गुस्सा था।
HIGHLIGHTS
· कंगना रनौत ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा की पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है।
· कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर सस्पेंड।
· अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को मारा थप्पड़।
· थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर।
· किसान आंदोलन के वक्त कंगना के दिए बयान से थी खफा।