बदमाशो ने की ओमती में देर रात बमबाजी, चार दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने गुंडों ने मचाई देहशत।

By: PalPal India News
June 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर । जबलपुर में चार दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए तीन बम फेंकने के साथ ही पथराव कर दिया। तलवार और डंडों को हाथों में लिए गुंडे दहशत मचाते रहे। बदमाशों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आरोपियों को खदेड़ दिया। हाथों में तलवार लिए और पत्थर रखी बोरियों को भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

नाराज लोगों ने देर रात ओमती थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जानकारी मिलते ही एक बार फिर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही।

लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात को जब वह घर आ रहे  थे , उसी दौरान कुछ लोग आए और बम फेंक कर भाग गए। इस घटना में एक दाउ नाम के युवक को चोट आई हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विवाद की वजह चार दिन पहले हुई घटना है, जब कुछ लड़कों ने शराब के नशे में हंगामा किया और फिर पथराव किया था। यही विवाद एक बार फिर गुरुवार की रात को उपजा और कुछ लोग पहले तो तलवार लेकर पूरे मोहल्ले में घूमे और फिर क्षेत्र में जमकर हंगामा किया और पथराव करते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की।

गुरुवार-शुक्रवार रात को पथराव करने वालों के खिलाफ जब ओमती थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सैकड़ों लोगों ने ओमती थाने का घेराव कर दिया और पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाने में हंगामे की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वाले लोगों को शांत कराया।

पहले पथराव और फिर थाने का घेराव की जानकारी लगते ही पुलिस के कई अधिकारी ओमती थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। सीएसपी पंकज मिश्रा का कहना है कि रविवार को हुए विवाद के बाद हंगामा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसमें कुछ लोग तलवार लेकर घूम रहे है। उन लड़कों की भी तलाश की जा रही है।

HIGHLIGHTS

·         बदला लेने बम फेके, पथराव किया, पुलिस ने खदेड़ा,थाने में हंगामा।

·         चार दिन पहले हुआ था विवाद, आठ थानों की पुलिस ने पाया काबू।

·         लोगों ने ओमती थाने का किया घेराव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *