सट्टे के कारोबार मे लिप्त 4 सटोरिए गिरफ्तार, 2 की तलाश।चशील नगर के मकान नम्बर एम 9 में 2-3 लड़के किराये का मकान लेकर सट्टा लिखने का काम करते थे
पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। पुलिस ने सट्टे के अड्डे पर छापेमारी कर सटोरियों को दबोच लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि,गोरखपुर के पंचशील नगर और सांई नगर से पुलिस ने बुधवार रात चार सटोरियों को पकड़ा। पंचशील नगर के मकान नम्बर एम 9 में 2-3 लड़के किराये का मकान लेकर सट्टा लिखने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने योजनाबंद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पंचशीलनगर में एम 9 मकान में दबिश दी जहं तीन व्यक्ति लेपटाप मोबाइल फोन एवं सट्टा पट्टी लिखते मिले जिन्हौंने नाम पता पूछने पर अपने नाम जयप्रकाश यादव, राजीव यादव और, गौरांश रजक बताये जिनके कब्जे से एचपी कम्पनी के 2 लेपटॉप, 6 एण्ड्रायड मोबाइल, 2 कीपेड मोबाइल, 3 नग केलकुलेटर, सट्टा पट्टी एवं लगवाड़ी रकम 8 हजार 300 रूपये जप्त किये गये, आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अन्य लोगों के नाम बताए जो फरार हो गए पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपितों के पास से जो तीन लैपटॉप और दस फोन जब्त किए, वह भी खाईबाज घमापुर निवासी टीपू गुप्ता और राजेश गुप्ता उर्फ बल्ली द्वारा मुहैया कराए गए थे। गिरफ्तार आरोपितों को प्रतिमाह दस हजार रुपये उक्त दोनों खाईबाज दिया करते थे। मामले में टीपू और राजेश को भी आरोपित बनाया गया है। टीपू कांग्रेस के पूर्व पार्षद का भाई है।
HIGHLIGHTS
· सट्टे के कारोबार मे लिप्त 4 सटोरिए गिरफ्तार, 2 की तलाश।
· सट्टा खिलवाने वाले फरार सटोरिये बल्ली उर्फ राजेश गुप्ता और टीपू गुप्ता भी बने आरोपी।
· 3 लेपटाप, 7 एण्ड्रायड मोबाइल एवं 3 कीपेड मोबाइल और 3 केलकुलेटर जब्त।