इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आज से परीक्षाएं

By: PalPal India News
June 7, 2024

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आज से परीक्षाएं

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून 2024 की परीक्षाएं आज से आरंभ हो रही है। जबलपुर में17 केंद्र बनाए गए है इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए। इन केंद्र में लगभग 15 हजार परीक्षार्थी शामिल है।  इसके आलावा इग्नू की ओर से जेल कैदीयों के लिए भी शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इन परीक्षार्थियों के लिए केंद्रीय कारागार में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए है।छात्र-छात्राओं को परीक्षा का प्रवेश पत्र आनलाइन जारी किया जा चुका है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र अपलोड कर सकते है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य संचालित होंगी और यह परीक्षा 15 जुलाई तक आयोजित होगी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति/ जनजाति के छात्रों के लिए हर बार की तरह  स्नातक डिग्री परीक्षा का आवेदन निशुल्क है। इसमें बीए, बीकाम, बीएससी जैसे पाठ्यक्रम सम्मिलित है।

इग्नू ने जुलाई-2024 सत्र के समस्त स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। यह प्रवेश परीक्षा 30 जून तक होगी इसमें इक्षुक छात्र या छात्रा प्रवेश परीक्षा दे सकते है। प्रवेश की प्रक्रिया आनलाइन ही होगी। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश लिंक प्राप्त कर आवेदन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *