पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। प्रचंड गर्मी के चलते बड़ी संख्या में शहरवासी नर्मदा घाटों की ओर रुख कर रहे हैं। भटौली से लेकर जिलहरी, दरोगा, ग्वारीघाट, उमाघाट, तिलवारा, भेड़ाघाट, सरस्वती घाट में बड़ी संख्या में शहरवासी सुबह से ही नहाने पहुंच रहे हैं। बावजूद वहां सुरक्षा के इंतजाम कुछ भी नहीं हैं। ग्वारीघाट में होमगार्ड का एक भी जवान दिखाई नही दे रहा है।
आसपास के घाटों पर होने वाले हादसे की सूचना पर उनके पास भी मदद के संसाधन नहीं हैं। इस तरह के हादसे में टाइमिंग सबसे अहम होती है, लेकिन रेस्क्यू के कोई इंतजाम नहीं है।
नर्मदा के घाटों में सबसे खतरनाक जिलहरीघाट है। यहां पानी का बेग काफी तेज और घुमावदार है। इस घाट पर अलग-अलग गहराई है। नीचे के पत्थर इसे और खतरनाक बना देते हैं। अक्सर डूबने वाला इन पत्थरों में फंस जाता है। इस घाट पर 80 फीट तक गहराई है। इस जोखिम भरे घाट पर भी बड़ी संख्या में लोग नहाने पहुंच रहे हैं। हाल ही में युवाओं के डूबने के हादसे भी हो चुके हैं लेकिन प्रशासन ने सबक नहीं लिया।
HIGHLIGHTS