जबलपुर सेंट्रल जेल के 5 और कटनी जेल का 1 प्रहरी नौकरी से बर्खास्त
पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल मैं बड़ी कार्रवाई की गई है। जेल के पांच प्रहरियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कटनी जेल के एक प्रहरी को भी नौकरी से बर्खास्त किया गया है। जेल के अधिकारियों ने बताया कि इन कैदियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थी जब इनकी जांच की गई तो यह बात सामने आई यह प्रहरी कैदियों के परिजनों से मिलकर उन तक नशीले पदार्थ के साथ-साथ और भी कई ऐसी चीज है। पहुंचा रहे थे जिन पर शासन ने रोक लगा रखी है हैरानी की बात तो यह है कि इन प्रहरियों को पहले समझाइश दी गई फिर नोटिस दिया गया फिर भी वे नहीं माने तो सस्पेंड किया गया लेकिन सस्पेंड करने के बाद भी वे अवैध गतिविधियों में लगे रहे इसलिए गृह विभाग द्वारा जबलपुर जेल के पांच और कटनी जेल के एक प्रहरी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है बताया जा रहा है कि कई और प्रहरी भी अवैध गतिविधियों में शामिल हैं जिनकी जेल प्रशासन जांच करवा रहा है।यदि वे भी ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है।