ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से भागे पांच बाल अपचारी, सुरक्षा पर उठे सवाल पहले भी भाग चुके है यहाँ से बाल अपचारी। सुरक्षा को चुनौती देते हुए यह अपचारी संप्रेक्षण गृह से फरार हुए हैं। यह घटना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही है।
पलपल इंडिया प्रतिनिधि ग्वालियर। ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर एक बार फिर चकमा देकर फरार हो गए बाल अपचारी। पांच बाल अपचारी शुक्रवार सुबह मौका पाकर संप्रेक्षण गृह से भाग गए । इनमें चार के ऊपर तो चोरी के आरोप हैं लेकिन एक हत्या जैसे गंभीर मामले में शामिल है।
यह बात तब पता चली जब सुबह के समय संप्रेक्षण गृह के अन्य बाल अपचारी बाथरूम जाने के लिए निकले फिर वहां पर टूटी हुई ग्रिल देखी । तभी तुरन्त सब ने वहां के प्रभारी को सूचित किया । छानबीन करने पर पता चला कि पांच बाल अपचारी गायब हैं। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई । मौके पर पहुंच कर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल पांचों की तलाश शुरू करवा दी। इनमे से जिस पर हत्या का मामला दर्ज है। साढ़े 16 साल के आमीन हुसैन पर जनकगंज थाने में 302 का मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने अपने पिता के साथ मिलकर एक युवक की न सिर्फ बेरहमी से हत्या की थी बल्कि हत्या के बाद सिर और धड़ अलग कर शव को कई टुकड़े कर रामकुई नाला में फेंक दिया था। जिसमें जांच के दौरान शव के टुकड़े तो मिले पर सिर की तलाश आज भी जारी है।
मौका मिलते ही भागे पंचों बाल अपचारी
गोविंदपुरी स्थित बाल सुधार गृह बाल सुधार गृह में अलग -अलग अपराधों से जुड़े कुल 12 बाल अपचारियों को रखा गया था। जिनमे से भागने वाले यह पांच अपचारी एक साथ एक ही कमरे में रहते थे,जिन्हें 4-5 महीने पहले यहां लाया गया था। बताया जा रहा है कि ये बाल अपचारी यहां से भागने की योजना काफी दिन पहले से बना रहे थे। और वे कई दिनों से शौचालय के रोशनदान को खोलने का प्रयास कर रहे थे। जैसे उन्हें भागने का मौका मिला वह यहां से भाग निकले ।
पहले भी कई बार भाग चुके हैं यहाँ से बाल अपचारी
छह माह पहले भी गरम पानी से भरे बर्तन में धक्का देकर यहां काम करने वाले कर्मचारी को गिराया और भाग निकले थे। छह में से तीन बाल अपचारी बेटी बचाओ चौराहे पर हुई 16 वर्षीय छात्रा अक्षया यादव सनसनीखेज हत्या में शामिल है।