विश्व पर्यावरण दिवस पर – मेड ग्रीन क्लब ऑफ इंदौर की स्थापना, हुआ 200 पौधों का वितरण

By: PalPal India News
June 7, 2024

विश्व पर्यावरण दिवस पर – मेड ग्रीन क्लब ऑफ इंदौर की स्थापना, हुआ 200 पौधों का वितरण

रविवार को आयोजित होगा इस कार्यक्रम में 200 पौधे महिला डॉक्टरों को वितरित किए जाएंगे। इस आयोजन में शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी आमंत्रित किया गया है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेड ग्रीन क्लब ऑफ इंदौर की स्थापना की गई है। इस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाना,वृक्षारोपण एवं वन संरक्षण के कार्यों को करना है। क्लब की प्रेजिडेंट डॉ. नितिका बेंजामिन, वाईस प्रेसिडेंट डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा, सेक्रेटरी/ट्रेजरर डॉ. पूजा मिश्रा चौहान, और सदस्य डॉ. नम्रता ट्यूटेज इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी । क्लब की स्थापना के साथ, पेड़ भी लगाये जायेंगे। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में 200 पौधे महिला डॉक्टरों को वितरित किए जाएंगे।

मेडग्रीन क्लब ऑफ़  इंदौर की वाईस प्रेजिडेंट डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा ने इस अवसर पर कहा, “पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण किया गया है। वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। पेड़ों का महत्व समझना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करने, पानी को अवशोषित करने और प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ लगाकर, हम न केवल अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रख सकते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य की नींव भी रखते हैं।”

प्रेजिडेंट डॉ नितिका बेंजामिन ने कहा, “सबसे यही आग्रह है कि अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। पेड़ों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। वे न केवल हमें स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं, बल्कि धरती के तापमान को नियंत्रित करने, जल संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। पेड़ हमारी पृथ्वी के लिए जीवनरेखा की तरह हैं, और उनकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *