मुकुल केस में चालान पेश करने के पहले सबूत जुटाने की कवायद, जबलपुर से रवाना हुई पुलिस की टीम

By: PalPal India News
June 7, 2024

मुकुल केस में चालान पेश करने के पहले सबूत जुटाने की कवायद, जबलपुर से रवाना हुई पुलिस की टीम  

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। सिविल लाइंस स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में रेलवे कर्मी राजकुमार विश्वकर्मा और उसके मासूम बेटे तनिष्क की हत्या के मुख्य आरोपी मुकुल सिंह को पुलिस ने  न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रिमांड खत्म होने के पूर्व उसे न्यायालय में पेश किया गया था। पुलिस का दावा है कि आठ से दस दिन बाद फिर से उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद टीम उसे उन जगहों पर लेकर जाएगी, जहां-जहां उसने फरारी काटी। ताकि होटल, धर्मशाला व अन्य जगहों से उसके द्वारा जमा कराए गए दस्तावेज व अन्य चीजें जब्त की जा सकें। इधर हत्याकांड की सहयोगी आरोपित और राजकुमार की बेटी को न्यायालय ने शहडोल बालिका सम्प्रेषण गृह भेज चुकी है।

मुकुल ने पुलिस को बताया कि वह गुवाहाटी, शिलांग और बिहार के रांची में होटलों में रुका। इसके लिए उसने अपने और नाबालिग के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया था, हालांकि वह यह नहीं बता पाया कि वह किन होटलों में रूका था, जिस कारण पुलिस की परेशानी थोड़ी बढ़ गई है। पुलिस की एक टीम सबूत जुटाने के लिए उन जगहों के लिए रवाना हो गई है। जहां जहां मुकुल ने फरारी काटी ताकि चालान पेश करते समय सारे सबूत अदालत में पेश किए जा सकें।

HIGHLIGHTS

  • मुकुल के बताए स्थानों पर जायेगी टीम,हुई रवाना।
  • मुकुल के बताए स्थानों पर जायेगी टीम।
  • जबलपुर से रवाना हुई पुलिस की टीम।
  • चालान पेश करने के पहले सबूत जुटाने की कवायद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *