पीएम मोदी के संसदीय दल के नेता चुने जाने पर जश्न
पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। शुक्रवार को दिल्ली में हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से संसदीय दल का नेता चुने जाने से शहर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह मनाया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्त्ता रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में जुटे। इसे लेकर रानीताल स्थित भाजपा के कार्यालय में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने ढोल बजवाए और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर लोगों को भी मिठाई बांटी सभी ने नरेंद्र मोदी के संसदीय दल के नेता चुने जाने पर खुशी जताई।
HIGHLIGHTS