नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव से मिले कांग्रेस पार्षद, जल संकट और विकास कार्य शुरू किये जाने जैसे मुद्दें उठाये

By: PalPal India News
June 8, 2024

जबलपुर समाचार – नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव से मिले कांग्रेस पार्षद, जल संकट और विकास कार्य शुरू किये जाने जैसे मुद्दें उठाये।

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। नगर निगम के कांग्रेस पार्षद दल ने पार्षद मद के रुके हुए काम शुरू कराने और ठेकेदारों को पेमेंट कराने समेत कई मुद्दों को लेकर नगर निगम की आयुक्त प्रीति यादव से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम आयुक्त को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा जिसमें मांग की गई है कि पार्षदों के वार्डों में जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू कराए जाएं क्योंकि आचार संहिता भी हट चुकी है। वही ठेकेदारी पेमेंट ना होने के कारण काम करने से मना कर रहे हैं इसलिए उन्हें भी पेमेंट दिया जाए इसके साथ-साथ कई वार्डों में जल संकट के हालात बने हुए हैं। कांग्रेस पार्षद दल ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे नगर निगम में मटका फोड़ा आंदोलन करेंगे और आयुक्त कार्यालय में तालाबंदी करेंगे।

HIGHLIGHTS

  • नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव से मिले कांग्रेस पार्षद।
  • पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य शुरू कराने की मांग।
  • कई वार्डों में जल संकट का भी उठाया मुद्दा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *