चिकित्सकों की लापरवाही से हुई गर्भवती महिला की मौत

By: PalPal India News
June 8, 2024

जबलपुर समाचार – कटंगी के अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद हुई मौत

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। कटंगी के अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया बताया जाता है कि रागिनी रैकवार को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने कोई इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उसकी मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन की वजह से ही महिला की मौत हुई। इसे लेकर महिला के परिजनों ने काफी देर तक अस्पताल में हंगामा किया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को समझाइए दी और कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों का आक्रोश कम हुआ पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर लिया गया है और लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इसकी फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी और यदि इसमें डॉक्टर की लापरवाही पाई गई तो कार्यवाही की जाएगी।

HIGHLIGHTS

  • कटंगी के अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा।
  • डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद हुई मौत।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को दिया कार्रवाई का आश्वासन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *